Wednesday 25 September 2024

A-shoka - अशोक

Ashoka’s visit to Ramagrama (Nepal) – Relief work in Sanchi

हम न करें शोक 

हम रहें नित चैन से सुख 

हर दम ढूंढें बहुजन सुख 

हम बनें सब अमर अशोक | 


अशोक रहे अन्तर्यामिन 

अशोक करे हर जीव जगत 

सबका है अधिकार अ-शोक मन 

सत्कार्य सही अशोक की राह 


अशोक बना एक जब त्याग किया 

अभिमान ने अहिंसा  रूप लिया 

ढाट-बाट सब त्याग दिया 

अमल प्रेम प्रखर प्रचार किया 


हम बनें  अशोक अमर 

हर पल इक मुस्कान धारण कर                              

हर लें दुःख हर मन से दूर 

हर में हर पल आश्रय कर!

(Dedicated to my good friend Ashoka Chatterjee Bindra)


State tree of Uttar Pradesh - Saraca Ashok


1 comment:



  1. राजकीय वृक्ष है उत्तर प्रदेश का
    सम्राटों का सम्राट है अपने देश का
    एक पर्यावरण का उपचारक है
    दूसरा बुद्ध के उपदेशों का प्रचारक है
    एक औषधीय गुणों का आलोक है
    दूसरा देवानांप्रिय अशोक है ll

    ReplyDelete